{"_id":"6a4fef93e19d88610306e314","slug":"safety-inspection-of-the-new-third-rail-line-today-gonda-news-c-100-1-slko1026-161922-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नई तीसरी रेल लाइन का संरक्षा निरीक्षण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नई तीसरी रेल लाइन का संरक्षा निरीक्षण आज
Fri, 10 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच नई विद्युतीकृत तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस नई लाइन का संरक्षा निरीक्षण शुक्रवार को पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे।
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर यात्री सुविधाओं में विस्तार और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए नई विद्युतीकृत तीसरी लाइन पर स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।
इसे देखते हुए गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। रेलवे ने स्थानीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के दौरान रेलवे ट्रैक के पास अनावश्यक रूप से न जाएं।
विज्ञापन
उधर, गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशन के मध्य नई विद्युतीकृत तीसरी रेल लाइन का पूर्वाेत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिंघल ने बृहस्पतिवार को 25 केवी एसी, सिंगल फेस, ओएचई विद्युतीकृत नई लाइन का निरीक्षण किया। साथ ही रेलवे अधिकारियों से जानकारी ली। स्पीड ट्रायल को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। (संवाद)