{"_id":"69bd858ca97dec30e00d30b0","slug":"chc-to-be-built-in-rupaidih-55-gram-panchayats-to-get-health-facilities-gonda-news-c-100-1-slko1026-154589-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रुपईडीह में बनेगा सीएचसी, 55 ग्राम पंचायतों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रुपईडीह में बनेगा सीएचसी, 55 ग्राम पंचायतों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह। ब्लॉक क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद रुपईडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इससे क्षेत्र की 55 ग्राम पंचायतों के लाखों लोगों को नजदीक में ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
करीब दस वर्ष पहले सपा सरकार के समय रुपईडीह में सीएचसी की स्वीकृति मिली थी, लेकिन इसका निर्माण नगर पंचायत खरगूपुर में करा दिया गया। इसके बाद रुपईडीह क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो गईं और यहां के पीएचसी का अधिकांश सामान भी खरगूपुर स्थानांतरित कर दिया गया। इससे टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का उपचार और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर एक वर्ष पहले रुपईडीह में सीएचसी के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था।
ग्राम प्रधान अन्नू देवी ने फरेंदा शुक्ल गांव में जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराया, जिसके बाद सीएमओ ने 18 मार्च 2025 को निर्माण का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा। बाद में विधायक बावन सिंह ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीएचसी निर्माण की मांग की थी। विधायक बावन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सहयोग से क्षेत्र को यह सौगात मिली है।
नए सीएचसी के निर्माण से गोंडा-बहराइच मार्ग के आसपास स्थित छिनौती, मंगलनगर, बनगाई, कौड़िया बाजार, बेलवा बाजार, कल्याणपुर, गौसिहा, पिपरा बाजार, टेडवा गुलाम, दलपतपुर, कुरासी, कुसरहा, रूपईडीह, भुलईडीह समेत करीब 55 ग्राम पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा।
Trending Videos