सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Driver died in collision between truck and tractor

Gonda News: ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की जान गई

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 20 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Driver died in collision between truck and tractor
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़।
विज्ञापन
बालपुर/गोंडा। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर पुलिस चौकी के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रॉली पर सवार दो पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


बालपुर कस्बा निवासी मोहम्मद सईद (50) ट्रैक्टर-ट्रॉली से माल ढुलाई का काम करते थे। सोमवार को भी वह करनैलगंज मंडी क्षेत्र से व्यापारियों का सामान लादकर देर रात बालपुर लौट रहे थे। उनके साथ ट्रॉली पर दो पल्लेदार मोहम्मद राजू निवासी बालपुर और शिवपाल निवासी खानपुर भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लखनऊ-गोंडा मार्ग पर बालपुर पुलिस चौकी के निकट पीछे से आ रहा ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और चालक मोहम्मद सईद सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रॉली पर बैठे दोनों पल्लेदार भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed