फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Encroachments to be removed from sports grounds

Gonda News: खेल मैदानों से हटेगा अतिक्रमण, स्कूलों से मांगी रिपोर्ट

Wed, 29 Jul 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Encroachments to be removed from sports grounds
अमर उजाला में छपी खबरों के बाद जागा प्रशासन।
गोंडा। इंटर कॉलेज के खेल मैदानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। अमर उजाला ने लगातार खबर प्रकाशित कर बदहाली का मुद्दा उठाया। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग हरकत में आया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर खेल मैदानों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

कहा कि जिन विद्यालयों के खेल मैदानों पर अतिक्रमण है, वहां की स्थिति से तत्काल अवगत कराने और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाए। डीआईओएस ने निर्देश दिया है कि विद्यालय अपने खेल मैदानों की साफ-सफाई, समतलीकरण और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करें, ताकि छात्र-छात्राओं को खेल गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। जिन विद्यालयों में खेल मैदान उपलब्ध हैं, उन्हें पूरी तरह खेल योग्य बनाए रखा जाए और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या अन्य उपयोग की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक
मंडलीय क्रीड़ा सचिव श्वेता मिश्रा का कहना है कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में खेल मैदानों का सुरक्षित और उपयोगी बने रहना प्राथमिकता है। चारों जिलों के क्रीड़ा सचिव को नियमित तौर पर खेल कराने के लिए कहा गया है। इसकी मानीटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed