{"_id":"69bd852c7345288eae0b04f1","slug":"even-in-the-rain-there-was-a-queue-for-the-cylinder-gonda-news-c-100-1-gon1001-154621-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बारिश में भी सिलिंडर के लिए लगी रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बारिश में भी सिलिंडर के लिए लगी रही कतार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में रसोई गैस की किल्लत का आलम ये है कि बृहस्पतिवार को बारिश होने पर भी लोग सिलिंडर के लिए कतार में डटे रहे। दूसरी तरफ डीएसओ कार्यालय में 343 कॉमर्शियल सिलिंडरों की डिमांड भेजी गई है। स्टॉक पहुंचने पर सोमवार से कॉमर्शियल सिलिंडरों की डिलीवरी शुरू हो सकती है। वहीं, डीएसओ कार्यालय के कंट्रोल रूम में शुक्रवार को 37 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित गैस एजेंसियों से समन्वय किया गया। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में हालात जस के तस बने रहे और लोगों को सिलिंडर के लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ा।
धानेपुर संवाद के मुताबिक कस्बा स्थित ज्योति गैस एजेंसी के वितरण केंद्र पर शुक्रवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। करीब 10 बजे बारिश शुरू होते ही अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग सिलिंडर लेकर इधर-उधर भागे, जबकि कई उपभोक्ता बोरी या कपड़े से सिर ढंककर लाइन में ही डटे रहे। उपभोक्ता ठाकुर प्रसाद ने बताया कि लाइन में लगते ही बारिश शुरू हो गई और वह पूरी तरह भीग गए। अमन और अमरनाथ ने कहा कि घंटों इंतजार करना पड़ा। एजेंसी संचालक मंशाराम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 504 सिलिंडरों का वितरण किया गया।
टिक्की, समोसा, चाउमीन से लेकर चाय तक हुई महंगी
करनैलगंज। एलपीजी संकट का असर अब बाजार में भी दिखने लगा है। करनैलगंज में फास्ट फूड, चाट और होटल व्यवसायी कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान हैं। कई दुकानों पर छोटे सिलिंडर या कोयले की भट्ठी का उपयोग किया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गैस की कमी और महंगे विकल्पों के चलते लागत बढ़ गई है, जिसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। 15 रुपये की टिक्की 25 में, 10 रुपये का समोसा 15 में और चाउमीन की प्लेट 20 रुपये महंगी हो गई है। कुल्हड़ चाय भी 10 से बढ़कर 15 रुपये तक बेची जा रही है।
दो दिन से उपभोक्ता परेशान
नवाबगंज। पड़ाव मोहल्ला स्थित वैष्णवी भारत गैस एजेंसी में दो दिन से सिलिंडर की सप्लाई न आने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। शुक्रवार सुबह भी सिलिंडर न मिलने पर दर्जनों लोग खाली हाथ लौट गए। एजेंसी के कैशियर विजय यादव ने बताया कि सप्लाई न आने के कारण वितरण नहीं हो सका। शनिवार तक नई खेप आने की संभावना है, जिसके बाद वितरण शुरू किया जाएगा। उधर, भार्गव भारत गैस एजेंसी में शुक्रवार सुबह से ही भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडरों का वितरण कराया गया। एजेंसी संचालक आभा भार्गव ने बताया कि 306 सिलिंडरों की खेप आई थी, जिसे नियमानुसार वितरित कर दिया गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र की चारों गैस एजेंसियों पर वितरण के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। (संवाद)
स्टॉक पहुंचते ही होगा कॉमर्शियल सिलिंडर का वितरण
कॉमर्शियल सिलिंडर के लिए एजेंसी संचालकों की ओर से डिमांड भेजी गई है। स्टॉक आने पर सोमवार से कॉमर्शियल सिलिंडर का वितरण शुरू होने की संभावना है।
शिव प्रकाश, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
Trending Videos