{"_id":"6ab423b5f08f9c66750f683e","slug":"final-warning-to-principals-of-455-schools-gonda-news-c-100-1-slko1026-166654-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 455 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अंतिम चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 455 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अंतिम चेतावनी
Thu, 24 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बेलसर। इन्स्पायर अवार्ड-मानक योजना के तहत छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन नामांकन न कराने वाले जिले के 455 विद्यालय विभाग की रडार पर हैं। बार-बार निर्देश और व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना देने के बावजूद नामांकन प्रक्रिया पूरी न कराने पर डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने संबंधित प्रधानाचार्यों को अंतिम चेतावनी दी है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर विद्यालयों की मान्यता वापस लेने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों का इन्स्पायर अवार्ड पोर्टल पर ऑनलाइन नामांकन अनिवार्य किया गया है। इसके बावजूद कई विद्यालयों ने अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को व्यक्तिगत रुचि लेकर जल्द नामांकन कराने और इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार, बेलसर में सबसे अधिक 43 विद्यालय नामांकन न कराने वालों में शामिल हैं। इसके अलावा छपिया में 39, झंझरी में 37, परसपुर में 35, मनकापुर में 32 और तरबगंज में 31 विद्यालय डिफॉल्टर हैं। मुजेहना और बभनजोत में 29-29, पंडरीकृपाल में 28, वजीरगंज और रुपईडीह में 24-24, इटियाथोक में 23 तथा हलधरमऊ में 20 विद्यालयों ने नामांकन नहीं कराया है।
विज्ञापन
करनैलगंज और नवाबगंज में 17-17, कटरा बाजार में 14, गोंडा नगरपालिका क्षेत्र में 10 और करनैलगंज नगरपालिका क्षेत्र में तीन विद्यालय अब तक नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं। कुल 455 विद्यालयों के नामांकन प्रक्रिया से बाहर रहने पर विभाग ने संबंधित प्रधानाचार्यों को अंतिम चेतावनी दी है।