{"_id":"6ab424e9c9de9cfc64034494","slug":"the-younger-brother-will-arrive-from-surat-to-perform-the-last-rites-gonda-news-c-100-1-slko1026-166636-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सूरत से आकर छोटा भाई देगा मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सूरत से आकर छोटा भाई देगा मुखाग्नि
Thu, 24 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
तरबगंज। ताराडीह गांव में बुधवार शाम दो चचेरे भाइयों के शव पहुंचते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। मंगलवार को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दीपक उर्फ दीपू (25) के छोटे भाई अनिल को सूरत में हादसे की सूचना मिली तो वह गांव के लिए रवाना हो गए। अनिल के पहुंचने के बाद ही दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू तट पर किया जाएगा।
मंगलवार शाम नवाबगंज क्षेत्र के सीबीएन मार्ग पर लौव्वावीरपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में ताराडीह निवासी परागदत्त (30) और दीपक की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार शाम शव गांव पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
परागदत्त के पास खेती की जमीन नहीं थी। वह गांव में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। दीपक भी छोटे भाई अनिल के साथ सूरत में रहकर मजदूरी करते थे। करीब तीन माह पहले बीमारी के चलते उनके पिता रामकुमार की लुधियाना में मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद दीपक गांव में ही रह रहे थे। अब भाई की मौत की खबर मिलने पर अनिल अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव लौट रहे हैं।