फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR against engineer in case of electric current leakage in machine

Gonda News: मशीन में करंट उतरने के मामले में इंजीनियर के खिलाफ एफआईआर

Mon, 17 Aug 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
FIR against engineer in case of electric current leakage in machine
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के भदुवा तरहर गांव में राशन की दुकान पर ई-वेइंग मशीन में करंट उतरने से युवक की मौत के मामले में इंजीनियर हिमांशु शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर मशीन में लगातार आ रही खराबी की शिकायतों के बावजूद उसे दुरुस्त नहीं कराने का आरोप है।
विज्ञापन


भदुवा तरहर निवासी हरिश्चंद्र बाजपेई के मुताबिक, उनके पिता के नाम गांव में सरकारी राशन की दुकान है। दुकान पर लगी ईडब्ल्यूएस वेइंग मशीन में जनवरी से ही चार्जिंग और करंट उतरने की समस्या थी। 16 जनवरी को इंजीनियर हिमांशु शर्मा को इसकी जानकारी दी गई थी। उन्होंने मशीन में आवश्यक बदलाव कर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। फरवरी में मशीन करीब 10 दिन कार्यालय में जमा भी रही, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। मई में दोबारा शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार जुलाई में मशीन में करंट उतरने की शिकायत फिर की गई। इसके बाद मशीन को डीएसओ कार्यालय भेजने को कहा गया। वैकल्पिक मशीन उपलब्ध कराने की मांग भी की गई, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई। बाद में इंजीनियर ने मशीन की जांच कर उसे सुरक्षित बताते हुए राशन वितरण के लिए वापस ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिश्चंद्र ने बताया कि आठ अगस्त को राशन वितरण के दौरान मशीन में अचानक करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से उनके छोटे भाई संस्कार बाजपेई उर्फ पीयूष गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इंजीनियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed