{"_id":"69f395cfeefdb791420fe8f5","slug":"gharati-barati-clash-over-dj-playing-song-gonda-news-c-100-1-slko1026-157335-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती-बराती भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती-बराती भिड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/ विश्नोहरनपुर। धरमपुरवा गांव में मंगलवार रात डीजे पर गाना बजाने को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
होलापुर तालिब निवासी राम शंकर ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई नरेश की बरात में शामिल होने धरमपुरवा गांव गए थे। नरेश की शादी आशाराम की बेटी के साथ तय थी। रात करीब एक बजे डीजे पर फिल्मी गानों पर लोग नाच रहे थे।
इसी दौरान गांव के अशोक, रंजीत और आदित्य वहां पहुंचे और गाना बदलने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि मना करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और हॉकी से हमला कर दिया, जिससे दूल्हे का चचेरा भाई घायल हो गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
Trending Videos