{"_id":"69f41a2d69a4191b8207d8cb","slug":"video-gada-ma-bthal-masama-ka-majaja-brasha-na-garama-sa-thalii-rahata-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
गोंडा में बृहस्पतिवार को दिनभर भीषण गर्मी और उमस झेलने के बाद देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। दिनभर तपिश से बेहाल रहे लोगों ने रात में ठंडी हवा और बारिश का आनंद लिया।
बारिश का असर किसानों पर भी सकारात्मक दिखा। खासकर गन्ने की फसल की सिंचाई का इंतजार कर रहे किसानों को इससे बड़ी राहत मिली। खेतों में नमी आने से फसल को फायदा पहुंचने की उम्मीद है और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कुछ हद तक बच गया।
वहीं, अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली। हालांकि तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी खबरें सामने आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।