Gonda: कबाड़ गोदाम में भीषण आग, पिकअप व मिनी डीसीएम समेत लाखों का सामान जलकर राख
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के नवाबगंज कस्बे के झिलिया चौराहे के पास स्टार हॉस्पिटल के सामने स्थित पुराने कबाड़ व्यवसायी राजदीप गुप्ता के गोदाम में मंगलवार देर रात करीब दो बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
गोदाम मालिक राजदीप गुप्ता ने बताया कि आग में उनकी एक पिकअप, एक मिनी डीसीएम वाहन और लाखों रुपये मूल्य का कबाड़ जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं था, ऐसे में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करती रही। थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.