सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three died due to falling of trees and walls during storm

Gonda News: आंधी के दाैरान पेड़ व दीवार गिरने से तीन की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three died due to falling of trees and walls during storm
पेड़ गिरने से बंद रहा यातायात।
विज्ञापन
गोंडा। जिले में सोमवार रात आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचा दी। अलग-अलग क्षेत्रों में पेड़ और दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आधी के दाैरान कटे केबल की चपेट में आकर करंट लगने से एक युवक ने दम तोड़ दिया। 11 मवेशियों की मौत होने की भी सूचना है। तेज आंधी के चलते सड़क और रेल यातायात भी घंटों प्रभावित रहा।


वजीरगंज के खीरीडीह के गौराडीहा गांव में तेज आंधी के दौरान छप्पर पर आम का पेड़ गिरने से 70 वर्षीय कौता पत्नी द्वारिका प्रसाद की दबकर मौत हो गई। वह छप्पर के नीचे सो रही थीं। परिजनों और ग्रामीणों ने पेड़ की डाल हटाकर शव को बाहर निकाला। पति द्वारिका ने बताया कि उनका बेटा हैदराबाद में मजदूरी करता है थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज के तुलसीपुर माझा गांव में एचडी इंफ्रा कंपनी में कार्यरत अलीगढ़ जिले के अतरौली के नौरंगाबाद निवासी लखन (26) की करंट लगने से मौत हो गई। साथी सोनू ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। तेज आंधी आ गई। अफरातफरी के बीच लखन कटे बिजली के केबल की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे लखन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


बेलसर नगर पंचायत क्षेत्र के मुजेड पूरब पुरवा गांव में तेज आंधी के दौरान घर के बाहर सूख रहे मक्के को तिरपाल से ढकने गए सेवानिवृत्त कोऑपरेटिव सचिव रामपाल सिंह (65) के ऊपर पेड़ की डाल गिर गई। गंभीर रूप से घायल रामपाल सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार बूंदाबांदी शुरू होने पर वह मक्का बचाने के लिए वह बाहर निकले थे। इसी दौरान तेज हवा में नीम की डाल टूटकर उन पर गिर गई। हादसे के बाद घर में मातम पसर गया।
नवाबगंज के होलापुर तालिब गांव में तेज आंधी के दौरान राम सेवक मिश्रा के टिनशेड की दीवार गिर गई। हादसे में रमेश मिश्रा (57), राम सेवक मिश्रा (55), अर्जुन मिश्रा (22), हीरालाल मिश्रा (17) और छह वर्षीय प्रियांशी मलबे में दब गईं। राम सेवक और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकालकर अयोध्या में अस्पताल पहुंचाया गया।

तेज आंधी के दौरान विभिन्न गांवों में 11 मवेशियों की मौत हो गई। इनमें लौव्वा टेपरा निवासी आनंद दूबे की भैंस, करदा के रमजान की पड़िया, बेइलिया की श्यामावती की भैंस, वीरसिंह पुर के हरिशंकर की एक गाय व एक भैंस, गंगाराम की भैंस, करनीपुर में नेगई की भैंस, धनेसरपुर के छैलबिहारी की बछिया, कनकपुर के रामबरन की भैंस, परसहना की गुड्डा की भैंस और अनभुला में राधा की भैंस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed