{"_id":"6a7e0328369e47b122033809","slug":"meritorious-female-students-received-study-tables-as-gifts-gonda-news-c-100-1-gon1041-164286-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेधावी छात्राओं को मिला स्टडी टेबल का उपहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेधावी छात्राओं को मिला स्टडी टेबल का उपहार
Thu, 13 Aug 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
बेलसर विकासखंड सभागार में छात्राओं को स्टडी टेबल वितरित करते विधायक प्रेमनरायन पांडेय व अन्य। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलसर। विकासखंड सभागार में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और पीएमश्री विद्यालय की मेधावी छात्राओं के लिए स्टडी टेबल वितरण अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा विधायक प्रेम नरायन पांडेय, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ दयानंद प्रसाद और बीएसए अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। बेसिक शिक्षा और प्रोबेशन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि अक्सर घर में उचित व्यवस्था न होने से बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। स्टडी टेबल मिलने से उन्हें पढ़ाई करने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी बालिकाओं को स्टडी टेबल उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर सपना, भूमि, शिवानी, जया, गुंजा, रोली, नैंसी, लक्ष्मी, निराली और नूरी सहित कई छात्राओं को स्टडी टेबल दी गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख अजीत सिंह, पीडी डीआरडीए सुशील पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्र, बीडीओ रवि गुप्त, रवि प्रकाश मिश्र, बीईओ मनीष सिंह, राजेश शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
इस अवसर पर सपना, भूमि, शिवानी, जया, गुंजा, रोली, नैंसी, लक्ष्मी, निराली और नूरी सहित कई छात्राओं को स्टडी टेबल दी गई। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख अजीत सिंह, पीडी डीआरडीए सुशील पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्र, बीडीओ रवि गुप्त, रवि प्रकाश मिश्र, बीईओ मनीष सिंह, राजेश शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन