फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student's body found by the roadside; murder FIR registered against two friends

Gonda News: सड़क किनारे छात्र का शव मिला, दो दोस्तों पर हत्या की प्राथमिकी

Thu, 13 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Student's body found by the roadside; murder FIR registered against two friends
प्रिंस शर्मा की फाइल फोटो, ​बिलखते परिजन व मौके पर लगी भीड़। संवाद
टिकरी/नवाबगंज। रामापुर डिहवा गांव में बुधवार देर शाम घर से बुलाकर ले जाए गए 18 वर्षीय छात्र का शव बृहस्पतिवार भोर चमनगंज चौराहे के पास सड़क किनारे मिला। छात्र की मां ने गांव के ही उसके दोस्त व एक नाबालिग पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने सड़क हादसे में छात्र की मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य संकलन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी घिर्राऊ शर्मा का बेटा प्रिंस शर्मा क्षेत्र के मैनपुर स्थित निजी विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। उसकी मां पूनम शर्मा के अनुसार, बुधवार देर शाम गांव के ही रहने वाले प्रिंस के दोस्त कुलदीप पाठक व उसका नाबालिग भाई घर आया था। दोनों लोग प्रिंस को अपने साथ लेकर गए थे। देर रात तक प्रिंस नहीं लौटा तो करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर फोन किया गया। फोन कुलदीप ने उठाया और बताया कि बाइक पंक्चर हो गई है। दूसरी बाइक मंगाई गई है, जिससे प्रिंस घर पहुंच जाएगा। मगर इसके बाद भी प्रिंस घर नहीं पहुंचा। बृहस्पतिवार भोर चार बजे गांव के दो लोगों ने घर पहुंचकर बताया कि चमनगंज चौराहे के पास सड़क किनारे प्रिंस का शव पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन

मां पूनम शर्मा के अनुसार, प्रिंस के सिर, पैर और पीठ पर चोट के निशान थे। उन्होंने कुलदीप व उसके नाबालिग भाई पर धारदार हथियार से प्रिंस की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुलदीप पाठक और एक बाल अपचारी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजन ने हत्या की तहरीर दी थी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
घिर्राऊ शर्मा के परिवार में पत्नी पूनम, दो बेटियां प्रीति व रितु के अलावा प्रिंस इकलौता बेटा था। परिवार में छोटा होने के कारण वह सभी का दुलारा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोपियों से पूछताछ का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दो लोगों से पुलिस की पूछताछ का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उपनिरीक्षक अस्पताल में भर्ती आरोपी कुलदीप और बाल अपचारी से घटना के संबंध में पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बाल अपचारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह प्रिंस के साथ ई रिक्शा से अयोध्या गया था। वहां दर्शन करने के बाद बड़े भाई कुलदीप के साथ बाइक से तीनों लौट रहे थे। देर रात करीब डेढ़ बजे चमनगंज चौराहे के पास अचानक सामने वनरोज आने से बाइक टकरा गई और हादसा हो गया। इस वीडियो में कुलदीप भी वनरोज से बाइक टकराने की बात कह रहा है। मगर वीडियो में कुलदीप व उसके भाई द्वारा कही गई बातें मृतक प्रिंस की मां के आरोपों से भिन्न हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

प्रिंस शर्मा की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व मौके पर लगी भीड़। संवाद

प्रिंस शर्मा की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व मौके पर लगी भीड़। संवाद

प्रिंस शर्मा की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व मौके पर लगी भीड़। संवाद

प्रिंस शर्मा की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व मौके पर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed