{"_id":"6a709ee8bb712426ac02acbb","slug":"mp-karan-bhushan-said-those-making-allegations-must-answer-today-or-else-show-their-faces-no-more-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पिता बृज भूषण के बरी होने पर भावुक हुए सांसद करण, बोले- आरोप लगाने वाले आज जवाब दें, वरना मुंह न दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिता बृज भूषण के बरी होने पर भावुक हुए सांसद करण, बोले- आरोप लगाने वाले आज जवाब दें, वरना मुंह न दिखाएं
Mon, 03 Aug 2026 07:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:30 PM IST
सार
कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब उनके पिता पर आरोप लगे थे, तब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कुछ नेता उन्हें रेपिस्ट, चोर कहने के साथ जला देना चाहिए जैसी अमर्यादित टिप्पणियां कर पहलवानों के धरने में शामिल हुए थे। अब वो जवाब दें।
विज्ञापन
सांसद करण भूषण व खुशी मनाते बृजभूषण के समर्थक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है। बेटे व कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब उनके पिता पर आरोप लगे थे, तब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कुछ नेता उन्हें रेपिस्ट, चोर कहने के साथ जला देना चाहिए जैसी अमर्यादित टिप्पणियां कर पहलवानों के धरने में शामिल हुए थे। करण भूषण ने कहा कि ऐसे लोग आज देश और समाज को जवाब दें, अन्यथा कहीं मुंह न दिखाएं।
विज्ञापन
सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि उनके पिता का बरी होना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था, सत्य और पूरे देश की जीत है। उन्होंने इसे सनातनी समाज, मेहनती पहलवानों, नौजवानों और देवीपाटन मंडल की जीत बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिना किसी तथ्य के आरोप लगाए, उनके बारे में अब कुछ कहना भी उचित नहीं है।
विज्ञापन
कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह को शुरू से ही न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। अदालत के फैसले में समय जरूर लगा, लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई। उन्होंने कहा कि आज का दिन नेता जी और उनके समर्थकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। समर्थकों में अपार उत्साह है और उन्हें विश्वास है कि बृजभूषण शरण सिंह की राजनीतिक वापसी भी पहले की तरह मजबूत होगी। देवीपाटन मंडल ही नहीं, पूरे प्रदेश की जनता उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन