सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   No gas, received delivery message

Gonda News: गैस नहीं, मिला डिलीवरी का मेसेज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
No gas, received delivery message
धानेपुर में गैस के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। स्रोत: उपभोक्ता
विज्ञापन
गोंडा। जिले में रसोई गैस की किल्लत कम नहीं हो रही है। लोगों के मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवरी का मेसेज तो आ रहा है, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इससे एजेंसियों के बाहर भीड़ व लोगों में आक्रोश है। कई उपभोक्ता सुबह से लाइन में लगने के बाद भी शाम को खाली हाथ घर लाैट रहे हैं। बारिश होने से लकड़ी भी भीग गई है। अब लोगों के सामने खाने का भी संकट हो गया है।
Trending Videos


अंबेडकर चौराहा स्थित सूर्या गैस एजेंसी पर रविवार दोपहर सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। लाइन में लगे अरुण शर्मा के मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवरी का मेसेज आ चुका था, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। जब उन्होंने इस पर सवाल किया, तो एजेंसी कर्मी ने कथित तौर पर जवाब दिया कि ईरान जाकर पता करो। इस टिप्पणी से हंगामा शुरू हो गया। अरुण, मन्नू शर्मा समेत कई उपभोक्ताओं की एजेंसी कर्मी से नोकझोंक और गाली-गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। एजेंसी की ओर से सोमवार तक सिलिंडर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। परशुराम ने बताया कि मेसेज में सिलिंडर डिलीवर दिखाया जा रहा है, जबकि उन्हें गैस नहीं मिली। घर में रखी लकड़ी भी बारिश में भीग गई है, अब खाना कैसे बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed