सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Now study only from NCERT books

Gonda News: अब एनसीईआरटी की किताबों से ही पढ़ाई

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Now study only from NCERT books
अमर उजाला में प्रका​शित खबर। 
विज्ञापन
गोंडा। निजी स्कूलों की मनमानी पर अब लगाम कस दी गई है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में 700 रुपये की साइंस की किताब के मुकाबले एनसीईआरटी की 65 रुपये की पुस्तक का मामला उजागर किया। इसके बाद डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने सख्त कदम उठाए हैं।
Trending Videos

डीआईओएस ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं कि कक्षा 9 से 12 तक केवल एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकों से ही शिक्षण कार्य कराया जाएगा। इन कक्षाओं की किताबों के दाम भी तय कर दिए गए हैं, जिससे बच्चों को निर्धारित मूल्य पर ही पुस्तकें उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा निर्धारित 36 विषयों की पुस्तकों का ही प्रयोग होगा। किसी भी विद्यालय में निजी प्रकाशकों की किताबें पाई गईं तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों व अभिभावकों को राहत देने के लिए जल्द ही पुस्तक मेले और जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि सभी को सस्ती किताबें आसानी से उपलब्ध हो सकें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed