फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Online registration for admission to vacant BSc Biology seats has begun

Gonda News: बीएससी-बायो की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Wed, 12 Aug 2026 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Aug 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Online registration for admission to vacant BSc Biology seats has begun
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में बीएससी-बायो ग्रुप की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है, वे जल्द पंजीकरण करा लें। पंजीकरण के बाद उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सीटें सीमित होने के कारण विद्यार्थियों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण पोर्टल दोबारा खोला गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रवेश ले सकते हैं। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पहले से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed