फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Opposition parties are in a 'live-in relationship': Brij Bhushan

लिव इन रिलेशनशिप में हैं विपक्षी दल : बृजभूषण

Sun, 18 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties are in a 'live-in relationship': Brij Bhushan
गोंडा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। रविवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता में उन्होंने विपक्षी दलों के गठजोड़ पर तंज कसते हुए कहा कि वे आपस में लिव इन रिलेशनशिप में हैं। उनकी सगाई बहुत पहले हो चुकी थी, जो अब खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन

बृजभूषण ने देश में हो रहे प्रदर्शनों में शामिल लोगों पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि इनमें उमर खालिद के समर्थक और देशविरोधी नारे लगाने वाले लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आसपास वामपंथी विचारधारा के लोग सलाहकार और करीबी बनकर जमा हो गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की आपत्तियों पर बृजभूषण ने कहा कि 2023 से पहले चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए कोई निश्चित कानूनी प्रक्रिया नहीं थी। उन्होंने नवीन चावला और केपीएस गिल की नियुक्तियों का उल्लेख करते हुए विपक्ष से सवाल किया। कहा कि अब प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय मंत्री की समिति नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल है। यदि विपक्ष को कानून पर आपत्ति है तो चुनाव जीतकर उसे बदले या सुप्रीम कोर्ट और जनता के सामने अपना पक्ष रखे। अपने एक पुराने वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए बृजभूषण ने कहा कि उन पर हर जाति और समाज के लोगों का अहसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed