{"_id":"6ad50c4af49bef111f0067bc","slug":"tractor-surged-forward-upon-being-started-driver-crushed-to-death-gonda-news-c-100-1-slko1026-168240-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्टार्ट करते ही बढ़ा ट्रैक्टर, युवक की कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्टार्ट करते ही बढ़ा ट्रैक्टर, युवक की कुचलकर मौत
Sun, 18 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
दीपक जायसवाल। फाइल फोटो
टिकरी। नवाबगंज के अकबरपुर गांव में शनिवार शाम धान की मड़ाई के दौरान ट्रैक्टर स्टार्ट करते समय अचानक आगे बढ़ गया। हादसे में 30 वर्षीय दीपक जायसवाल की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई।
अकबरपुर निवासी दीपक शनिवार को अपना ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर धान की मड़ाई करने खेत गए थे। शाम चार बजे ट्रैक्टर स्टार्ट करने के लिए उन्होंने सेल्फ लगाया, तभी वाहन अचानक आगे बढ़ गया। इसकी चपेट में आने से दीपक गिर गए और ट्रैक्टर-थ्रेसर उनके ऊपर से गुजर गया। इसके बाद वाहन ने एक बाइक को भी टक्कर मार दी। अनियंत्रित ट्रैक्टर-थ्रेसर कुछ दूर जाकर गन्ने के खेत में रुका। हादसे के बाद दीपक को शुरुआत में कोई परेशानी महसूस नहीं हुई, लेकिन कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन और ग्रामीण उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज एसओ मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले की सूचना नहीं मिली है।
तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
दीपक के परिवार में पत्नी पूजा, आठ वर्षीय बेटी अंशिका, पांच वर्षीय बेटा आदर्श और एक साल का बेटा है। पति की मौत से पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दीपक चार भाई-बहनों में छोटे थे। पिता अयोध्या प्रसाद जायसवाल खेती-किसानी करते हैं। परिवार में मां रामापता, बड़े भाई जगदंबा, दूसरे भाई दुर्गा और बहन पूनम हैं।