सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   State Chief Electoral Officer in Gonda today

Gonda News: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज गोंडा में

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
State Chief Electoral Officer in Gonda today
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा बुधवार को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। सुबह 10:30 बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मतदाता सूची, पंजीकरण और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। इसके बाद मध्याह्न 12:00 बजे से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ ही सुझाव लिए जाएंगे। अपराह्न 02:30 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीएलओ और पर्यवेक्षकों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व पर्यवेक्षकों को प्रशस्तिपत्र भी दिए जाएंगे। भ्रमण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी छपिया स्थित स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed