{"_id":"6a343186b1d59927d40b0a07","slug":"the-cm-will-take-stock-of-the-reality-of-development-works-today-gonda-news-c-100-1-slko1026-160618-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीएम विकास कार्यों की आज जानेंगे हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीएम विकास कार्यों की आज जानेंगे हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां परखते डीआईजी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा पहुंचकर देवीपाटन और बस्ती मंडल की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। वह करीब 140 मिनट तक जिले में रहेंगे और दोनों मंडलों से जुड़े विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पुल, सेतु, भवन निर्माण और अन्य आधारभूत परियोजनाओं की प्रगति जानेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।
मुख्यमंत्री अयोध्या से गोंडा पहुंचेंगे और आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में देवीपाटन व बस्ती मंडल के जिलाधिकारियों तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने, जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण, संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण तथा पुल और सेतु निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अखिलेश दिवाकर ने बताया कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।