{"_id":"69c180a98940a240020b9133","slug":"the-government-claims-theres-plenty-of-gas-but-in-reality-the-stoves-are-cold-gonda-news-c-100-1-gon1001-154766-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरकारी दावों में गैस भरपूर, हकीकत में चूल्हे ठंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरकारी दावों में गैस भरपूर, हकीकत में चूल्हे ठंडे
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
परसपुर के आटा स्थित एचपी गैस एजेंसी पर केवाईसी कराती महिला। -संवाद
विज्ञापन
बेलसर/गोंडा। जिले में रसोई गैस को लेकर सरकारी दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। एक ओर जिला आपूर्ति विभाग 38,170 गैस सिलिंडर उपलब्ध होने का दावा कर रहा है, लेकिन शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ता गैस के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। हालात ये हैं कि कहीं एजेंसी पर स्टॉक खत्म है, तो कहीं उपभोक्ताओं को 45 दिन इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
राजकीय पॉलीटेक्निक आदमपुर में एलपीजी संकट के कारण समस्या हो रही है। यहां हॉस्टल में रह रहे 120 छात्र-छात्राओं के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि संस्थान के नाम पर आज तक कोई आधिकारिक गैस कनेक्शन ही नहीं है। मेस इंचार्ज सदानंद अब तक अपने निजी घरेलू सिलिंडर के भरोसे खाना बनवा रहे थे, लेकिन अब उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। प्रधानाचार्य राकेश मौर्य के अनुसार, जल्द ही जिला आपूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर कॉमर्शियल कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। आपूर्ति निरीक्षक रणधीर यादव ने बताया कि अभी नए कॉमर्शियल कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। हॉस्टल के लिए कॉमर्शियल कनेक्शन जरूरी है। एसडीएम विश्वामित्र सिंह ने डीएसओ को पत्र लिखकर सिलिंडर व कनेक्शन की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की अपील की है।
इन क्षेत्रों में भी उपभोक्ता परेशान
पसका/धानेपुर/इटियाथोक। इंडेन गैस एजेंसी के डेहरास (परसपुर) स्थित कार्यालय में सोमवार को उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां केवाईसी कराने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े दिखे। हालांकि यहां गैस वितरण किया जा रहा था। एचपी गैस एजेंसी आटा के संचालक मुकेश द्विवेदी ने बताया कि रविवार शाम को स्टॉक खत्म हो गया था। दो दिन में नई खेप आने की संभावना है। इससे उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है। बादलपुर निवासी गायत्री ने बताया कि वह सिलिंडर लेने आई थीं, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण लौटना पड़ा।
पूरे धिरजा स्थित भारत गैस ग्रामीण वितरक के संचालक धीरेंद्र मिश्र ने बताया कि उनके यहां पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और बुकिंग के अनुसार ओटीपी लेकर उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित किया जा रहा है। साथ ही केवाईसी का कार्य भी जारी है।
धानेपुर में ज्योति गैस एजेंसी में सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। यहां स्टॉक खत्म होने के कारण वितरण नहीं किया गया और उपभोक्ताओं को लाइन नहीं लगाने की सूचना चस्पा कर दी गई।
इटियाथोक क्षेत्र में गैस बुकिंग की अवधि 30 दिन से बढ़ाकर 45 दिन किए जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। उपभोक्ता दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एक सामान्य परिवार का सिलिंडर 25 से 30 दिन में ही खत्म हो जाता है, ऐसे में 15 दिन का इंतजार करना बेहद कठिन है।
आठ हजार बुकिंग, 38,170 सिलिंडर का स्टॉक
जिले में वर्तमान समय में 38,170 सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। इसके सापेक्ष सोमवार को करीब आठ हजार लोगों ने बुकिंग कराई है। जिन्होंने गैस बुक कराई है उन्हें लाइन में लगने की जरूरत नहीं है, उनके घर सिलिंडर पहुंच जाएगा।
कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, डीएसओ
Trending Videos