{"_id":"6a7c8a55fd8eefecad064cc5","slug":"tiranga-yatra-taken-out-with-pride-across-the-district-gonda-news-c-100-1-gon1041-164257-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जिलेभर में शान से निकली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जिलेभर में शान से निकली तिरंगा यात्रा
Wed, 12 Aug 2026 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते युवा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज लिए लोगों के जयकारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
नवाबगंज/टिकरी संवाद के अनुसार, मनकापुर से भाजपा विधायक रमापति शास्त्री के नेतृत्व में क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा किशुनदासपुर बाजार से शुरू होकर कटी तिराहा होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंची। यहां विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के शिलापट पर पुष्प अर्पित किए। जनार्दन तिवारी, वेद प्रकाश, डॉ. संजय दूबे, रवि, चंदन, अभिषेक, सतेंद्र, अनिल, रतनदेव, पिंकू शुक्ल आदि मौजूद रहे।
वजीरगंज संवाद के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय से प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह और बीडीओ अभिषेक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सत्य प्रकाश तिवारी, बनवारी तिवारी, सतीश तिवारी, अंजनी सिंह, अजीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बभनान संवाद के अनुसार, गौरा विधानसभा के छपिया मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा विधायक प्रभात वर्मा के नेतृत्व में आरपी किसान इंटर कॉलेज मंडफ से शुरू हुई यात्रा पिकौरा होते हुए पुन: कॉलेज पर संपन्न हुई। इस मौके पर श्रवण शुक्ल, विक्रम वर्मा, भल्लू सिंह, पिंकू सिंह, रामचंद्र वर्मा, बबलू तिवारी आदि मौजूद रहे।
बेलसर संवाद के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय से नागसेन बाबा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह, जागृति सिंह, रज्जन बाबा, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
उमरी बेगमगंज संवाद के अनुसार, भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय व बेलसर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुभाष इंटर कॉलेज से शुरू होकर यात्रा राम जानकी मंदिर पर संपन्न हुई। इस अवसर पर मनोज कुमार पांडेय, त्रिजुगी नारायण शुक्ल, रामधोक मिश्र, विनोद पांडेय, अजय सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
परसपुर व पसका संवाद के अनुसार, करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में परसपुर ब्लॉक मुख्यालय से बीआरसी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक ने ब्लॉक स्थित स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उधर, सुसुंडा स्थित एक निजी विद्यालय के बच्चों ने यात्रा निकालकर स्वतंत्रता सेनानी बनवारी लाल वर्मा के समाधि स्थल व करनपुर में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वहीं, बेलवा नोहर उच्च प्राथमिक विद्यालय की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर चेयरमैन वासुदेव सिंह, बीडीओ रामलखन वर्मा, बीईओ नूतन जायसवाल, विद्याभूषण द्विवेदी, सूरज सिंह, प्रदीप पांडेय, सतीश मिश्र, लक्ष्मी शंकर पांडेय, महेश, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
इनसेट:
तिरंगा यात्रा में गर्मी से चार छात्राएं अचेत
गोंडा। गौरा विधानसभा के छपिया मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा में तेज धूप व गर्मी के कारण जाह्नवी, शिवांगी और सोनम सहित चार छात्राएं अचेत हो गईं। एंबुलेंस से उन्हें तत्काल सीएचसी छपिया पहुंचाया गया। डॉ. आदिल कुमार ने बताया कि उपचार के बाद सभी छात्राओं को घर भेज दिया गया है। (संवाद)