{"_id":"6a527ef828aa43e64b0e1438","slug":"transformer-not-replaced-for-a-month-100-families-left-helpless-gonda-news-c-100-1-gon1003-162075-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एक माह से नहीं बदला ट्रांसफार्मर, 100 परिवार लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एक माह से नहीं बदला ट्रांसफार्मर, 100 परिवार लाचार
Sat, 11 Jul 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बारिश में बिजली व्यवस्था की बदहाली मुश्किलें बढ़ा रही है। धानेपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के इमलिहवा गांव में करीब एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब है। इसके चलते लगभग 100 परिवार अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही जिम्मेदार अधिकारी फोन उठा रहे हैं।
इमलिहवा निवासी रितेश वर्मा ने बताया कि गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच जून को फुंक गया था। इसकी शिकायत 1912 हेल्पलाइन, धानेपुर उपकेंद्र और मुख्य अभियंता कार्यालय में की गई, लेकिन एक माह बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। उनका आरोप है कि अवर अभियंता फोन नहीं उठाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोगों को मेहनौन चौराहे और आसपास के गांवों तक जाना पड़ रहा है। ख्वाजाजोत क्षेत्र के डिगरिया और चकिया गांवों में भी पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मुख्य अभियंता कार्यालय से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन मिला, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
स्कूल के सामने लटक रहा जर्जर तार
इटियाथोक उपकेंद्र क्षेत्र के अयाह मोहनपुर असधा गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने जर्जर बिजली का तार लटक रहा है। ग्रामीण शुभम कुमार शुक्ल ने बताया कि इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत के बावजूद तार नहीं बदला गया। बाद में मुख्य अभियंता कार्यालय में शिकायत के बाद आपूर्ति तो बहाल हुई, लेकिन जर्जर लाइन की समस्या बनी हुई है।
प्राथमिकता के आधार पर निपटाई जा रहीं शिकायतें
मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने कहा कि बारिश के दौरान उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। इमलिहवा का ट्रांसफार्मर भेजा जा रहा है और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल होगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब कर कार्रवाई की जाएगी।