{"_id":"6a74580a2bd288956e051136","slug":"up-mp-karan-bhushan-singh-says-his-father-fell-victim-to-a-conspiracy-wrestlers-careers-were-also-ruined-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda : सांसद करण भूषण सिंह बोले- साजिश का शिकार हुए पिता, पहलवानों का कॅरिअर भी खराब हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda : सांसद करण भूषण सिंह बोले- साजिश का शिकार हुए पिता, पहलवानों का कॅरिअर भी खराब हुआ
Thu, 06 Aug 2026 03:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 06 Aug 2026 03:16 PM IST
सार
सांसद करण भूषण ने कहा कि पहलवानों को अपनी ऊर्जा राजनीति में नहीं बल्कि कुश्ती में लगानी चाहिए। उन्हें सद्बुद्धि से काम लेते हुए फिर से खेल के मैदान में लौटना चाहिए।
विज्ञापन
कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाया गया मामला एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले पहलवान किसी के हाथ की कठपुतली बन गए, जिससे उनका अपना करियर भी प्रभावित हुआ।
बृहस्पतिवार को नवाबगंज स्थित नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित 'सत्यमेव जयते रैली' में सांसद ने कहा कि अब भी समय है, पहलवानों को अपनी ऊर्जा राजनीति में नहीं बल्कि कुश्ती में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें सद्बुद्धि से काम लेते हुए फिर से खेल के मैदान में लौटना चाहिए। रैली के दौरान सांसद ने विभिन्न राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - डीजीपी राजीव कृष्णा के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोर्ट से बरी होने के बाद अयोध्या पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, हनुमागढ़ी के दर्शन के बाद गोंडा रैली में होंगे शामिल
अयोध्या एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, हनुमानगढ़ी में किए दर्शन
महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिये महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट से निकलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे से होकर गुजरा। इस दौरान समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में चारपहिया वाहनों और समर्थकों की मौजूदगी के चलते कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को यातायात संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़कों पर हजारों की संख्या में वाहन नजर आए, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
अयोध्या पहुंचने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह गोंडा जिले के नंदिनी नगर में आयोजित ‘सत्यमेव जयते’ रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन