फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bus carrying athletes returning from former MP Brijbhushan Sharan Singh event overturns in Gonda seven injured

Gonda News: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही खिलाड़ियों की बस पलटी, सात खिलाड़ी घायल

Thu, 06 Aug 2026 06:51 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 06:51 PM IST
सार

गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही खिलाड़ियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात खिलाड़ी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bus carrying athletes returning from former MP Brijbhushan Sharan Singh event overturns in Gonda seven injured
सड़क किनारे पलटी बस, लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सम्मान में नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित 'सत्यमेव जयते' समारोह से लौट रही खिलाड़ियों की बस बृहस्पतिवार शाम गोंडा-अयोध्या मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात खिलाड़ी मामूली रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद  अस्पताल से घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि गोंडा स्पोर्ट्स अकादमी के 41 खिलाड़ी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नंदिनी नगर महाविद्यालय गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद उन्हें लेकर लौट रही बस शाम करीब 4.00 बजे पलट गई। हादसा नंदिनी नगर शूटिंग रेंज के पास हुआ। बस पलटते ही उसमें सवार खिलाड़ियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। बस का शीशा तोड़कर सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में गोनार्द अस्पताल की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में विकास यादव (18), सतीश मौर्य (22), शिवकुमार (22), शिवा सिंह (19), चंदन गुप्ता (17), अमरनाथ (17), शनि सिंह (20) को मामूली चोटें आईं। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दूसरी बस की व्यवस्था कर अन्य खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके घर रवाना कराया। हादसे के कारण कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात सामान्य बनाए रखा।

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल खिलाड़ियों को छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed