UPMSP Result 2026: गोंडा में हाईस्कूल में रुचि, इंटर में कोमल बनीं जिला टॉपर; हासिल किए 90.65% अंक
इंटरमीडिएट में कोमल वर्मा ने 92.80 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, हाईस्कूल में 90.65 व इंटरमीडिएट में 88.82 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। हाईस्कूल में 97 फीसदी अंक के साथ रुचि दूबे ने प्रदेश की मेरिट में पांचवां स्थान हासिल करने के साथ ही जिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया।
वहीं, इंटरमीडिएट में कोमल वर्मा ने 92.80 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, हाईस्कूल में 90.65 व इंटरमीडिएट में 88.82 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
रुचि दूबे को 582 अंक मिले
हाईस्कूल में हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज परसा गोंडरी की रुचि दूबे को 582 अंक मिले। जबकि मां जगदंबा ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज हिलालपुर दुर्जनपुर तरबगंज के विमलेंद्र तिवारी ने 96.83 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा, श्रीकुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज सुभागपुर पंडरीकृपाल की महिमा ने 96.67, यहीं की शुभि तिवारी ने 96.33 प्रतिशत अंक व रोजवुड इंटर कॉलेज रानीपुरवा जानकीनगर के प्रखर गोस्वामी व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक की रैना शुक्ला ने 96.17 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पांचवां स्थान हासिल किया।
इंटरमीडिएट में किसान इंटर कॉलेज पिपरा इस्माइल की कोमल वर्मा ने 92.80 प्रतिशत अंक के साथ पहला, सुभाष इंटर कॉलेज उमरीबेगमगंज की आराधना सिंह ने 92.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, अवध बाल इंटर कॉलेज मोहना के अभिषेक तिवारी ने 92.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा, किसान इंटर कॉलेज पिपरा इस्माइल की आस्था सोनी व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीयनगर के ऋतिक शुक्ला ने 92.20 प्रतिशत अंक के साथ चौथा, ज्ञानदीप एकेडमी सकदरपुर बभनान के अंकित यादव ने 91.20 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है।
इंटरमीडिएट के टॉप-10
- कोमल वर्मा, 92.82 प्रतिशत, किसान इंटर कॉलेज पिपरा इस्माइल
- आराधना सिंह, 92.60 प्रतिशत, सुभाष इंटर कॉलेज उमरीबेगमगंज
- अभिषेक तिवारी, 92.40 प्रतिशत, अवध बाल इंटर काॅलेज मोहना
- आस्था सोनी, 92.20 प्रतिशत, किसान इंटर कॉलेज पिपरा इस्माइल
- ऋतिक शुक्ला, 92.20 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीयनगर
- अंकित यादव, 91.20 प्रतिशत, ज्ञानदीप एकेडमी सकदरपुर बभनान
- प्रियांशी यादव, 91.00 प्रतिशत, वलीउद्दीन इंटर कॉलेज तेजपुर भोपतपुर
- प्रिंस कुमार, 91.00 प्रतिशत, रामलखन शुक्ला स्मारक इंटर कॉलेज बखरौली छपिया
- हर्षित मिश्रा, 90.80 प्रतिशत, एसडीएवीआईसी वजीरगंज
- संगीता वर्मा, 90.80 प्रतिशत, एपीसी इंटर कॉलेज दौलतपुर ग्रंट
- सार्थक मिश्रा, 90.60 प्रतिशत, एसडीएवीआईसी वजीरगंज
- नमन मिश्रा, 90.60 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक
- शगुन शुक्ला, 90.60 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक
- रीशू तिवारी, 90.40 प्रतिशत, फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा
- सूरज मौर्या, 90.40 प्रतिशत, सतेंद्रनाथ सुनील कुमार इंटर कॉलेज छपिया
- सना नूरी, 90.20 प्रतिशत, किसान इंटर कॉलेज पिपरा इस्माइल
- आकाश पांडेय, 90.20 प्रतिशत, जनता इंटर कॉलेज कौड़िया बाजार
- आफरीन अहमद, 90.20 प्रतिशत, हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज परसा गोंडरी
- हाईस्कूल के टॉपटेन मेधावियों की सूची
- रुचि दूबे, 97.00 प्रतिशत, हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज परसा गोंडरी
- विमलेंद्र तिवारी, 96.83 प्रतिशत, मां जगदंबा ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज हिलालपुर दुर्जनपुर
- महिमा, 96.67 प्रतिशत, श्रीकुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज सुभागपुर पंडरीकृपाल
- शुभि तिवारी, 96.33 प्रतिशत, श्रीकुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज सुभागपुर पंडरीकृपाल
- प्रखर गोस्वामी, 96.17 प्रतिशत, रोजवुड इंटर कॉलेज, रानीपुरवा जानकीनगर
- रैना शुक्ला, 96.17 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक
- ऋषभ शुक्ला, 95.83 प्रतिशत, रोजवुड इंटर कॉलेज रानीपुरवा जानकीनगर
- प्रिंसी पाठक, 95.83 प्रतिशत, श्रीकुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज सुभागपुर पंडरीकृपाल
- विद्या शुक्ला, 95.67 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक
- मंतशा सिद्दीकी, 95.67 प्रतिशत, श्रीकुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज सुभागपुर पंडरीकृपाल
- श्रेया पाठक, 95.50 प्रतिशत, श्रीकुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज सुभागपुर पंडरीकृपाल
- खुशी मिश्रा, 95.33 प्रतिशत, डीबीएमएचएस गर्ल्स स्कूल करनैलगंज
- सृष्टि श्रीवास्तव, 95.33 प्रतिशत, श्रीचित्रगुप्त इंटर कॉलेज करनैलगंज
- नंदन शुक्ला, 95.33 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक
- अलफिशा, 95.17 प्रतिशत, डीबीएमएचएस गर्ल्स स्कूल करनैलगंज

कमेंट
कमेंट X