फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uproar over stopping the picking up of passengers near the bus stand

Gonda News: बस स्टैंड के पास सवारियां भरने से रोकने पर हंगामा

Mon, 17 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 17 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Uproar over stopping the picking up of passengers near the bus stand
गुरुनानक चौराहे के पास खड़े निजी वाहन और कोतवाली में बंद वाहन। - संवाद
गोंडा। गुरुनानक चौराहे पर बस स्टैंड की निर्धारित सीमा में निजी अर्टिगा में सवारियां बैठाने से रोकने पर वाहन स्वामी ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल से अभद्रता कर दी। आरोप है कि उसने टीम पर गाड़ी चढ़ाने की धमकी दी, जबकि उसके साथी ने पत्थर से हमला करने की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे सीओ ट्रैफिक और चौकी प्रभारी से भी अभद्रता का आरोप है। पुलिस ने वाहन स्वामी को गिरफ्तार कर अर्टिगा को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
विज्ञापन

प्रवर्तन पर्यवेक्षक वजीर अहमद ने बताया कि 13 अगस्त की दोपहर वह प्रवर्तन सिपाही श्याम पाल और चालक अकरम के साथ यूपीएसआरटीसी बस स्टैंड पर सीओ ट्रैफिक और एआरएम आयुष भटनागर के साथ चालकों की कार्यशाला में शामिल हुए थे। लौटते समय गुरुनानक चौराहे पर बस स्टैंड से करीब 300 मीटर दूर निजी अर्टिगा खड़ी मिली।
विज्ञापन

आरोप है कि बहराइच के जरवल थाना क्षेत्र के मनोहटा निवासी मोहम्मद कैफ वाहन के पीछे खड़े होकर लखनऊ जाने के लिए सवारियां बुला रहा था। टीम ने बस स्टैंड की एक किलोमीटर की परिधि में निजी वाहनों में सवारियां बैठाने को नियमों का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई शुरू की तो वह विरोध करने लगा। उसने प्रवर्तन दल से अभद्रता करते हुए गाड़ी चढ़ाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर सीओ ट्रैफिक और गुरुनानक चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय को बुलाया गया। आरोप है कि वाहन स्वामी ने उनसे भी अभद्रता की। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुनानक चौराहा बना अवैध सवारी स्टैंड
गुरुनानक चौराहे पर निजी अर्टिगा से सवारियां भरने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से ही चौराहे और आसपास लखनऊ जाने के लिए चालक आवाज लगाते रहते हैं। अर्टिगा वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है और स्कूली बच्चों, कर्मचारियों व मरीजों को परेशानी होती है। नवंबर 2025 में तत्कालीन आईजी अमित पाठक के निर्देश पर अभियान चलाकर अर्टिगा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उस समय लगातार कार्रवाई से अवैध संचालन पर अंकुश लगा था। अब फिर से वाहनों का जमावड़ा शुरू होने से समस्या बढ़ गई है।

गुरुनानक चौराहे के पास खड़े निजी वाहन और कोतवाली में बंद वाहन। - संवाद

गुरुनानक चौराहे के पास खड़े निजी वाहन और कोतवाली में बंद वाहन। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed