सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dies, two injured in pickup-auto collision

Gonda News: पिकअप-ऑटो की भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, two injured in pickup-auto collision
मीरा देवी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर पुल के पास मंगलवार देर रात पिकअप और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां से महिला को लखनऊ रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

करनैलगंज के कुंवरपुर अमरहा सिकिहा गांव निवासी 60 वर्षीय मीरा देवी पड़ोसी अर्जुन की गर्भवती पत्नी सविता देवी का इलाज कराने महिला अस्पताल गई थीं। इलाज के बाद रात करीब नौ बजे वह ऑटो से गांव लौट रही थीं। ऑटो में करनैलगंज क्षेत्र के कस्तूरी परसा महेशी गांव निवासी 60 वर्षीय देवी दयाल तिवारी समेत कई लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो जैसे ही बालपुर पुल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे में सविता व देवी दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मीरा देवी की हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय मीरा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

देहात कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मीरा देवी के बेटे ननकू की तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed