सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   50,000 rupees were defrauded from a prisoner's mobile phone, FIR lodged against three

Hamirpur News: बंदी के मोबाइल से 50 हजार की ठगी, तीन पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
50,000 rupees were defrauded from a prisoner's mobile phone, FIR lodged against three
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जेल में बंद व्यक्ति के मोबाइल से 50 हजार रुपये ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

कस्बे के वार्ड संख्या-16 निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह 22 अक्तूबर 2024 से 27 नवंबर 2024 तक जेल में निरुद्ध रहा। इस दौरान उनका मोबाइल अरविंद शिवहरे लरौंद मौदहा के पास था। रविंद्र लक्ष्य जन सेवा समिति का अध्यक्ष है। आरोप है कि अरविंद शिवहरे ने वार्ड संख्या-8, विंध्यवासिनी मार्ग निवासी करुणेन्द्र कुमार और वार्ड संख्या-16 निवासी अभिलाष सिंह के साथ मिलीभगत कर मोबाइल से ऑनलाइन आईडी व पासवर्ड बदल दिया। इसके जरिए समिति के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर तीनों के खिलाफ गबन की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed