सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   As gold becomes more expensive, demand for artificial jewellery increases.

Hamirpur News: सोना हुआ महंगा तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बढ़ी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 02 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
As gold becomes more expensive, demand for artificial jewellery increases.
विज्ञापन
हमीरपुर। सहालग जैसे-जैसे करीब आ रही हैं तो बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। शृंगार से लेकर कपड़े और अन्य सामान की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ रही है। सोने के आभूषण आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहे हैं तो महिलाएं और युवतियां शादियों में पहनने के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी के सेट को ज्यादा पसंद कर रही हैं।
Trending Videos


इसके साथ ही कंपनियों की तरफ से शृंगार के सामान पर भारी छूट लोगों को दुकान की तरफ खींच रहे हैं। सुभाष बाजार, किंग रोड सहित क्षेत्रीय बाजारों में खरीदारों की भीड़ दिख रही है। बाजार में रविवार को शृंगार की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। लगन शुरू होने को है। घरों और रिश्तेदारी में शादी पड़ने के कारण महिलाएं व युवतियां चूड़ी, कंगन, लिस्टिक, परफ्यूम, फाउंडेशन, क्रीम, पाउडर सहित अन्य सामान की खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष बाजार स्थिति शृंगार सामान की विक्रेता प्रियंका ने बताया कि इस बार चार फरवरी से लगन शुरू हो रही हैं, मगर अभी से खरीदारों की भीड़ दुकानों पर होने लगी है। सोने-चांदी के आभूषण आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहा है। इस वजह से युवतियां शादियों में पहनने के लिए ब्राइडल सेट की खरीदारी रही हैं। जयमाल के समय दुल्हन के पहनने के लिए ब्राइडल सेट दो हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक उपलब्ध है। पहले लोग ब्राइडल सेट को पहनने के लिए किराये पर लेते थे, मगर अब खरीद रहे हैं।

शृंगार प्रसाधन के व्यापारी रामजी गुप्ता ने बताया कि लिपिस्टिक पर कंपनियों की ओर से छूट दी जा रही है। इसी तरह से परफ्यूम, फाउंडेशन, कलर सेस पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। छूट के चलते शादियों में पहनने के लिए महिलाएं और युवतियों की भीड़ दुकान पर हो रही है। दुल्हन के पहनने के लिए कंगन चार सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed