सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   A high-tech control room will be built, and the technical team will take charge.

Hamirpur News: बनेगा हाईटेक कंट्रोल रूम, टेक्निकल टीम संभालेगी कमान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A high-tech control room will be built, and the technical team will take charge.
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विभागीय अधिकारियों ने कमर कस ली है। परीक्षा केंद्रों पर नजर रखने के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। टेक्निकल टीम हाईटेक कंट्राेल रूम की कमान संभालेगी।
Trending Videos

इसको लेकर यूपी बोर्ड के सचिव भवगती सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। हाईटेक कंट्रोल रूम जिले के सभी 29 परीक्षा केंद्रों से सीधे ऑनलाइन जुड़ा रहेगा। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को टेक्निकल टीम के माध्यम से मॉनिटर किया जाएगा। टेक्निकल टीम में कुशल तकनीकी कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा। ताकि, केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इससे परीक्षा को सुचारू तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलेगी। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल में 11,939 व इंटरमीडिएट में 9,485 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed