{"_id":"697a5b00821122890a0b8c45","slug":"apply-for-admission-in-atal-residential-school-by-31st-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-121950-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 तक करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन 31 जनवरी तक है। प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट तैयार होगी। मेरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे।
मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय जनपद बांदा में स्थित है। जिसमें महोबा के छात्रों का भी प्रवेश होगा। विद्यालय में कक्षा छह में 160 व नौवीं में 62 सीटों पर बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। अटल आवासीय विद्यालय में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण ऐसे श्रमिक जो 30 नवंबर 2025 को बोर्ड की तीन वर्ष की सदस्यता अवधि पूरी कर चुके हैं, उनके बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन आवश्यक अभिलेख के साथ श्रम प्रवर्तन कार्यालय, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय और जिला प्रोबेशन कार्यालय में जमा होंगे। प्रवेश परीक्षा दिनांक 22 फरवरी को शहर के राजकीय मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज राठ रोड महोबा में कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र 07 फरवरी से मिलेंगे। प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे।
Trending Videos