{"_id":"6988d892f48cdf706c00ec74","slug":"arrangements-will-be-tight-along-the-procession-route-for-mahashivratri-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-135892-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महाशिवरात्रि के जुलूस मार्ग में चाक चौबंद रहेंगी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महाशिवरात्रि के जुलूस मार्ग में चाक चौबंद रहेंगी व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला / मौदहा (हमीरपुर)। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए रविवार को सरीला व मौदहा में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। वहीं जुलूस मार्ग में साफ सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने का भरोसा दिया।
सरीला चौकी परिसर में उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। शल्लेश्वर धाम समिति से शिवरात्रि जुलूस मार्ग और मेले की तैयारियों की जानकारी ली गई। मौदहा कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। प्रशासन ने शिवरात्रि पर निकलने वाले पारंपरिक जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। विशेष रूप से कस्बे के फत्तेपुर से निकलने वाले जुलूस की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। आयोजकों ने प्रशासन के सामने फत्तेपुर मंदिर परिसर में अवैध कब्जा धारकों की बात सामने आई।
Trending Videos