सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   UP Board High School and Intermediate question papers released

Hamirpur News: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र आए

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
UP Board High School and Intermediate question papers released
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिले में सभी विषयों के प्रश्नपत्र पहुंचना शुरू हो गए हैं। प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच शहर स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाए गए हैं। इसकी जिम्मेदारी डिप्टी कलक्टर को सौंपी गई है। सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। इसके अलावा कंट्रोल रूम से भी इनकी चौकसी होगी।
Trending Videos


माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। इसमें जिले में 43 परीक्षा केंद्रों पर 29 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर शासन व प्रशासन चौकस है। मुख्य प्रश्नपत्रों के सेट रखने के सुरक्षित रख-रखाव के लिए स्ट्रांग रूम में अलग-अलग अलमारी की व्यवस्था है। इनमें प्रथम व द्वितीय पाली के मुख्य प्रश्नपत्र सेट को अलग-अलग तिथिवार रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अलमारी में किसी भी परीक्षा से बचे प्रश्नपत्र व बंडल स्लिप को रखा जाएगा। इन्हें एक रिजर्व प्रश्नपत्र के तौर पर सुरक्षित किया जाएगा। सात फरवरी को जिले में बड़ी संख्या में प्रश्नपत्र पहुंच गए हैं। यदि कोई प्रश्नपत्र रह गए हैं तो वह भी इसी सप्ताह विभाग के पास पहुंच जाएंगे। स्ट्रांग रूम की इन अलमारियों की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। स्ट्रांग रूम की चाबी केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में सुरक्षित की जाएगी। वहीं, कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में अगर कोई संदिग्ध हरकत केंद्र या प्रश्नपत्र रखने वाले रूम में नजर आई, तो तुरंत ही उस केंद्र पर संबंधित थाने की पुलिस और अधिकारी पहुंच जाएंगे।
-------------

छह महीने तक रखी जाएगी रिकॉर्डिंग

परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचने से तीन दिन पहले स्ट्रांग रूम स्थापित करना अनिवार्य होगा, जो सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। डीवीआर की रिकॉर्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन की होनी चाहिए। रिकॉर्डिंग छह माह तक रखी जाएगी, इसे आवश्यकता पड़ने पर परिषद को उपलब्ध कराना होगा। वहीं, स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए नाइट विजन कैमरे अनिवार्य किए गए हैं।
-----------
जिले में प्रश्नपत्र पहुंचना शुरू हो गए हैं। इन्हें स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखवाया गया है। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक और डिप्टी कलक्टर नामित हैं।
- महेश कुमार गुप्ता, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed