{"_id":"6988db3fd160c6ba2b0bf304","slug":"home-guard-killed-inspector-injured-as-police-jeep-overturns-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-135879-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पुलिस की जीप पलटने से होमगार्ड की मौत, दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पुलिस की जीप पलटने से होमगार्ड की मौत, दरोगा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 08 एचएएमपी 24- मृतक होमगार्ड बृजेंद्र कुमार की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। उरई मार्ग पर चुरहा गांव के पास बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई पुलिस जीप सड़क किनारे पलट गई। उसमें सवार होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई। वहीं चिकासी थाने में तैनात दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। दरोगा को प्राथमिक उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस टीम राठ से पोस्टमार्टम कराने के बाद लौट रही थी।
चिकासी थाने के बरौली खरका गांव निवासी दिनेश का शव रविवार सुबह खेत पर मिला था। चिकासी थाने के उपनिरीक्षक मोहित देव, कांस्टेबल महेंद्र कुमार और होमगार्ड बृजेंद्र कुमार शव का पोस्टमार्टम कराने राठ गए थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस टीम जीप से थाने लौट रही थी।
उरई–राठ मार्ग पर ग्राम चुरहा से लगभग तीन किलोमीटर पहले अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने ब्रेक लगाया इससे जीप असंतुलित होकर पहले दाहिनी ओर झुकी और फिर पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। जीप का अगला हिस्सा और छतरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में थानाक्षेत्र चिकासी के ग्राम रिहुंटा निवासी होमगार्ड बृजेंद्र कुमार (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सीएचसी गोहांड ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उपनिरीक्षक मोहित देव (35) को गंभीर चोटें आईं। हालत नाजुक होने पर उन्हें पहले सीएचसी गोहांड और बाद में उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सीओ सरीला शाहरुख खान ने बताया कि बाइक सवार को बचाने में अचानक ब्रेक लगाने से वाहन पलटने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जाएगी। होमगार्ड बृजेंद्र कुमार पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। एक फरवरी से चिकासी थाने में ड्यूटी कर रहे थे। परिवार में पत्नी रामकुंवर और बेटा दिलीप (23) हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos