सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   At the age of 100, male voters outnumber women.

Hamirpur News: 100 वर्ष की उम्र में महिलाओं से पीछे हैं पुरुष मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
At the age of 100, male voters outnumber women.
विज्ञापन
हमीरपुर। 100 की उम्र में महिलाओं का दबदबा, पुरुष मतदाता पीछे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत तैयार की गई कच्ची मतदाता सूची में उम्र और जेंडर से जुड़ा रोचक आंकड़ा सामने आया है। कुल मतदाता अनुपात में भले ही महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से कम हो, लेकिन जब बात 100 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की आती है तो तस्वीर पूरी तरह बदल जाती है। शतायु मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से दोगुनी से भी अधिक है।
Trending Videos

जिले की हमीरपुर व राठ विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के बाद कच्ची मतदाता सूची में 7,49,536 मतदाता दर्ज है। इसमें 4,15,793 पुरुष मतदाता है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 3,33,734 है। लिंगानुपात को देखा जाए तो 1000 पुरुष के सापेक्ष 803 महिला मतदाता हैं। कुल मिलाकर पुरुषों की संख्या अधिक है। यह अनुपात सुधारने का काम निर्वाचन आयोग द्वारा करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला मतदाता किसी भी सूरत में छूटने न पाएं यह सख्त निर्देश बीएलओ को दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 80 साल से कम उम्र में पुरुषों की संख्या अधिक है तो वहीं 80 से ऊपर की उम्र में महिलाओं की संख्या अधिक है। 100 से 109 वर्ष की आयु के आंकड़ों पर नजर डालें तो 57 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 122 महिला मतदाता दर्ज हैं। यानी शतायु मतदाताओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से दोगुनी से भी अधिक है। यह आंकड़ा महिलाओं की औसत आयु अधिक होने की पुष्टि करता नजर आ रहा है। वहीं 80 से 89 वर्ष में भी महिलाएं अधिक है। पुरुषों की संख्या 6856 है तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 7498 है। यही स्थिति 90 से 99 साल में देखने को मिल रही है जहां पर 922 पुरुष मतदाता है तो 1422 महिलाएं है।
आयु वर्ग के आधार पर देखें तो हमीरपुर व राठ क्षेत्र में 18-19 वर्ष के 1272 पुरुष, 967 महिलाएं हैं। 20 से 29 वर्ष के 75005 पुरुष और 57168 महिला मतदाता हैं। इसी तरह 30 से 39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। इस आयु वर्ग में कुल 1,94,095 मतदाता शामिल हैं। इसमें 113125 पुरुष व 80970 महिला मतदाता हैं। 40 से 49 वर्ष आयु में 78170 पुरुष व 61797 महिला मतदाता हैं। 50 से 59 वर्ष में पुरुषों की संख्या 71581 और महिलाओं की संख्या 60693 है। 60 से 69 वर्ष में 46437 पुरुष और 41331 महिलाएं है। 70 से 79 वर्ष में यह संख्या और भी घट जाती है। इस उम्र में 22368 पुरुषों के सापेक्ष 21765 महिलाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed