{"_id":"6a85f102d4dafe3a8000c2bf","slug":"body-of-youth-who-drowned-in-canal-recovered-after-six-hours-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-128068-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नहर में डूबे युवक का शव छह घंटे बाद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नहर में डूबे युवक का शव छह घंटे बाद बरामद
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 09 परिचय-मोहम्मद फैजल (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/चरखारी। चरखारी स्थित अर्जुन बांध से निकली नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया। उसका शव छह घंटे बाद घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला।
मोहल्ला काजीपुरा निवासी मोहम्मद फैजल (32) मंगलवार शाम करीब पांच बजे दोस्त के साथ अर्जुन बांध पहुंचा। अक्ठौंहा गांव से निकली अर्जुन नहर में नहाते समय वह पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्त के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक डूब चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई।
रात करीब 11 बजे लुहारी गांव के पास झाड़ियों में फैजल का शव बरामद हुआ। फैजल अपने परिवार में तीन बहनों पर इकलौता भाई था। वह शहर के एक शोरूम में कंप्यूटर ऑपरेटर था। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।