फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Raids conducted on sweet shops; six samples collected.

Hamirpur News: मिठाई की दुकानों पर छापा, छह नमूने लिए

Wed, 19 Aug 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted on sweet shops; six samples collected.
फोटो 19 एचएएमपी 07- जयभावनी स्वीट्स दुकान में जांच करते एसडीएम व सीओ। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मिठाई की दुकानों पर जांच की। इस दौरान दो दुकानों में गंदगी पाई गई। साथ ही मिठाइयों में प्रतिबंधित सिल्वर वर्क का इस्तेमाल होते मिला। अधिकारियों ने दूध और मिठाइयों के छह नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने खाद्य विभाग और पुलिस की टीम के साथ कस्बे में राजन स्वीट्स हाउस और जय भवानी स्वीट्स में जांच की। अधिकारियों को दोनों दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। साथ ही मिठाइयों में प्रतिबंधित सिल्वर वर्क का प्रयोग पाया गया। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मिठाइयों के नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed