{"_id":"6a867df3601b9b5d010b5385","slug":"hamirpur-violent-collision-between-two-school-vehicles-accident-caused-by-tyre-burst-five-children-injured-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: दो स्कूली वाहनों कीे जोरदार टक्कर, अचानक टायर फटने से हुआ हादसा, पांच मासूम गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: दो स्कूली वाहनों कीे जोरदार टक्कर, अचानक टायर फटने से हुआ हादसा, पांच मासूम गंभीर घायल
Thu, 20 Aug 2026 09:39 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:39 AM IST
सार
Hamirpur News: राठ-जराखर रोड पर स्कूल जा रही दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में लगभग पांच बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने सभी की हालत सामान्य बताई है।
विज्ञापन
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में राठ-जराखर रोड पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। स्कूल जा रही दो गाड़ियों के आमने-सामने टकरा जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब पांच बच्चे घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा स्कूल से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार विंगर गाड़ी का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही टाटा फोर्स गाड़ी से जा भिड़ी। टाटा फोर्स में प्रभा शिक्षा निकेतन, आमगांव के बच्चे सवार थे, जबकि विंगर गाड़ी आरपीजी ग्रुप राठ की बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में सभी बच्चों की स्थिति सामान्य
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल बच्चों को तुरंत राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी के डॉक्टरों ने सभी बच्चों की बारीकी से जांच की और राहत की बात यह बताई कि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर और सामान्य है। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे।