फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur 30 dumper load of soil stolen from land earmarked for proposed project Revenue Department investigation

Kanpur: ‘रात के अंधेरे में खेल’, प्रस्तावित योजना की जमीन से 30 डंपर मिट्टी चोरी, राजस्व विभाग ने शुरू की जांच

Thu, 20 Aug 2026 11:21 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 20 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र के पेम गांव में खनन माफियाओं ने आवास-विकास योजना संख्या- चार की प्रस्तावित जमीन को निशाना बनाते हुए लगभग 30 डंपर मिट्टी चोरी कर ली। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur 30 dumper load of soil stolen from land earmarked for proposed project Revenue Department investigation
प्रस्तावित जमीन से 20 डंपर मिट्टी चोरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिठूर के पेम गांव में मंगलवार देर रात खनन माफिया ने प्रस्तावित आवास-विकास योजना संख्या-4 की जमीन को ही निशाना बना डाला। नाले के पास स्थित खेत में करीब 10 फीट गहरी खोदाई कर लगभग 20 डंपर मिट्टी चोरी कर ले गए। नाले के चौड़ीकरण के दौरान निकली मिट्टी के ढेर से भी करीब 10 डंपर मिट्टी उठा ले गए।

विज्ञापन

रात के अंधेरे में इतनी बड़ी मात्रा में मिट्टी चोरी किए जाने पर पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने सूचना राजस्व विभाग को दी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खनन वाले स्थान की वीडियोग्राफी कर जांच की। जांच में सामने आया कि जिस जमीन पर खोदाई की गई वह भूमिधरी जमीन है।

विज्ञापन





तहरीर मिलती है, तो जांच की जाएगी
राजस्व अभिलेखों के मुताबिक जमीन आवास विकास-1 निवासी माया सिंह और केडीए जाजमऊ निवासी अजीज फातिमा की है। माया सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देने की बात कही है। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रात में मशीनें चलती रहीं, भनक तक नहीं लगी
बड़ा सवाल यह है कि जमीन में करीब 10 फीट गहरी खोदाई कर दर्जनों डंपर मिट्टी चोरी की गई। मिट्टी ढोने वाले वाहनों की आवाजाही होती रही लेकिन स्थानीय स्तर पर इसकी भनक पुलिस को क्यों नहीं लगी। ग्रामीणों ने पुलिस और एक माननीय पर संरक्षण के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी
सैकड़ों घन मीटर मिट्टी चोरी करने का आरोप है। वहां मशीनें किसकी थीं, डंपर किसके थे, मिट्टी कहां ले जाई गई और बिना अनुमति खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी। इन सवालों के जवाब सामने आने का इंतजार है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed