सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bribe-taking secretary not suspended even after 24 hours

Hamirpur News: रिश्वतखोर सचिव 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ निलंबित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bribe-taking secretary not suspended even after 24 hours
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

भरुआ सुमेरपुर। बुधवार को प्रधान पति से रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़े पंचायत सचिव को अभी तक जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित नहीं किया है। उधर, पंचायत सचिव के कारनामों का चिट्ठा ग्राम प्रधान खोलने लगे हैं। प्रधानों का आरोप है कि पंचायत सचिव दबाव बनाकर अपने सगे संबंधी की फर्म पर सामग्री का भुगतान कराकर मनमानी कमीशन मांगता था।
बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने विकासखंड कार्यालय में तैनात शिव शंकर पाल को बदनपुर की प्रधान साधना साहू के पति अजय पाल साहू से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते समय आवास से दबोच लिया था। गुरुवार को टीम ने सचिव को लखनऊ में न्यायालय में पेश किया। उधर 24 घंटे बीत जाने के बाद पंचायत सचिव को जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सचिव शिव शंकर पाल के पास पंधरी, पारा रैपुरा, भौनिया, बदनपुर पंचायत का प्रभार था। पारा रैपुरा,पंधरी,भौनिया के ग्राम प्रधानों ने बताया कि सचिव अपने सगे संबंधी की फर्म संकट मोचन ट्रेडर्स में भुगतान का दबाव बनाता था। भुगतान होने के बाद मनमानी ढंग से कमीशन मांगता था।
इससे सभी परेशान थे। बदनपुर के प्रधान पति अजय पाल साहू का आरोप है कि पंचायत सचिव उनसे 1.25 लाख की लागत से पंचायत भवन में बनाए गए जन सेवा केंद्र के भुगतान के भुगतान में तीस हजार रुपये कमीशन मांग रहा था। खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि निलंबन की पत्रावली बनाकर डीएम को भेजी गई है।उनके अनुमोदन के साथ सचिव निलंबित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed