सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Children from council schools will study in the library on Reading Day.

Hamirpur News: वाचन दिवस पर लाइब्रेरी में पढ़ेंगे परिषदीय विद्यालयों के बच्चे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Children from council schools will study in the library on Reading Day.
विज्ञापन
हमीरपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए अब हर सप्ताह एक दिन वाचन दिवस (रीडिंग-डे) मनाया जाएगा। इस दिन कक्षा दो से आठ तक के छात्र-छात्राएं लाइब्रेरी में बैठकर पठन-पाठन करेंगे। यह व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए तैयार किए गए नए शैक्षिक कैलेंडर में लागू की गई है।
Trending Videos



बीएसए आलोक सिंह के अनुसार वाचन दिवस के दौरान शिक्षक भी बच्चों को उनकी कक्षा और रुचि के अनुसार पुस्तकें उपलब्ध कराएंगे। इस दिन छात्र-छात्राओं को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाएगा बल्कि कहानी की किताबें, ज्ञानवर्धक पुस्तकें और अन्य रोचक सामग्री पढ़ने का अवसर दिया जाएगा। इससे बच्चों की शब्दावली बढ़ेगी और उनकी समझने की क्षमता भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शिक्षकों का कहना है कि कई बच्चों में पढ़ने की रुचि कम हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि बच्चे किताबों से जुड़ें और सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक बना सकें। बीएसए ने इसको लेकर स्कूलों को वाचन दिवस को प्रभावी ढंग से संचालित करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed