सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Accident Truck Runs Over Groom Nephew Wedding Guests Beat Cleaner Block Intersection

Hamirpur Accident: ट्रक ने दूल्हे के भांजे को रौंदा, बरातियों ने खलासी को पीटा, चौराहे पर शव रखकर लगाया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 14 May 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Hamirpur News: मुस्करा में शादी समारोह से लौट रहे दूल्हे के भांजे की की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को चौराहे पर रखकर तीन घंटे तक जाम लगाया और खलासी की जमकर पिटाई कर दी।

Hamirpur Accident Truck Runs Over Groom Nephew Wedding Guests Beat Cleaner Block Intersection
आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए दूल्हे के भांजे की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए बरातियों और परिजनों ने भांजे के शव को सड़क पर रखकर ढाई से तीन घंटे का जाम लगा दिया। वहीं, स्थानीय पुलिस सहित प्रभारी निरीक्षक जाम खुलवाने में नाकाम रहे। जनपद जालौन के चंदरसी कस्बा निवासी विक्रम राजपूत ने बताया कि बीती रात उसके छोटे भाई दीपक राजपूत की शादी खड़ेही लोधन थाना मुस्करा निवासी अशोक राजपूत की बेटी के साथ मुस्करा के राठ रोड स्थित एक पैलेस से हो रही थी।

Trending Videos

इसमें उसका बहनोई राजकुमार और बहन अपने बेटे अनिकेत (9) के साथ शामिल होने आए थे। रात में जयमाला कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बहनोई राजकुमार बहन और भांजे के साथ वापस उरई जाने के लिए गेस्ट हाउस से निकल रहे थे। उनकी गाड़ी गेस्ट हाउस के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी। गाड़ी में बैठते समय राठ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े अनिकेत को रौंद दिया। इसमें अनिकेत की दर्दनाक मौत हो गई। घटना को देख सभी बराती और परिजन दौड़ पड़े और अपनी-अपनी गाड़ियों से पीछा करके ट्रक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा के पास पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hamirpur Accident Truck Runs Over Groom Nephew Wedding Guests Beat Cleaner Block Intersection
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक - फोटो : amar ujala

ड्राइवर और गाड़ी मालिक की गिरफ्तारी की मांग
मौका पाकर ट्रक चालक किसी तरह वहां से भाग निकला, जबकि खलासी बरातियों और परिजनों के पकड़ में आ गया। उसे सभी ने जमकर पीटकर लहूलुहान कर दिया और मौके पर पहुंची पीआरबी 112 के हवाले कर दिया। मामला इतने में भी शांत नहीं हुआ, गुस्साए परिजनों और बरातियों ने अनिकेत के शव को कस्बा के मुख्य चौराहे पर रखकर ट्रक ड्राइवर और गाड़ी मालिक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अनिकेत की मां गोद में अनिकेत के शव को लेकर कस्बा के मुख्य चौराहे में बैठ गई।

Hamirpur Accident Truck Runs Over Groom Nephew Wedding Guests Beat Cleaner Block Intersection
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

परिजनों से वार्तालाप कर किसी तरह शांत किया
वहीं, अन्य महिलाओं ने चौराहे में जमकर उत्पात किया और लाठियां भांजी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई करने की कोशिश की। मुख्य चौराहे पर जाम साढ़े तीन बजे से लेकर लगभग छह बजे तक लगा रहा। उसे खुलवाने में स्थानीय पुलिस व प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह पूरी तरह से नाकाम रहे। सूचना पर पहुंचे राठ सीओ राजीव प्रताप सिंह ने मृतक अनिकेत के परिजनों से वार्तालाप कर उन्हें किसी तरह शांत किया।





शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
वहीं, उत्पात मचा रही महिलाओं को पुलिस हल्का बल प्रयोग कर थाने ले गई। इस बीच राठ- हमीरपुर, मुस्करा- महोबा मार्ग लगभग तीन घंटे पूरी तरह से बाधित रहा। जाम खुलवाने के बाद पुलिस ने अनिकेत के शव को कब्जे में लेते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक अनिकेत के परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मोटर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed