{"_id":"63bc59ef0ebab4420d2462ba","slug":"crime-hamirpur-news-knp737959562","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मुठभेड़ में बिच्छू गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मुठभेड़ में बिच्छू गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
रीला के दांदो में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थाना पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में बिच्छू गैंग के दो इनामी सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इन्हें अस्पताल में इलाज के बाद जेल भेज दिया गया। इनामी बदमाशों ने चार दिन पहले बीटीसी छात्रा के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़, परिजनों से मारपीट और फायरिंग भी की थी।
सीओ आशीष यादव ने बताया रविवार रात दादों मोड़ पर अवैध असलहों से लैस सात-आठ व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे थे। जरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस पर इन लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बचाव में फायरिंग की। इसमें 15-15 हजार के इनामी बदमाश बरगवां निवासी दीपक राजपूत व अतरौली निवासी राहुल राजपूत पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
बाद में अतरौली के सत्येंद्र राजपूत, सरसई के विकास राजपूत, जालौन के सुनेहटा निवासी अमित राजपूत व धगवां निवासी नीरज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो तमंचा, पांच कारतूस, दो चाकू, कुल्हाड़ी व फरसा बरामद हुआ। सीओ ने बताया छह जनवरी को एक गांव में बीटीसी की छात्रा के साथ छेड़खानी, हमला व फायरिंग में दीपक व राहुल शामिल थे। इस घटना के नौ आरोपी उसी दिन पकड़े जा चुके थे।