{"_id":"6a319935ecf3ffe8fe0f0af7","slug":"two-villages-in-darkness-for-19-days-drinking-water-crisis-also-deepens-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141440-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 19 दिन से अंधेरे में दो गांव, पेयजल संकट भी गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 19 दिन से अंधेरे में दो गांव, पेयजल संकट भी गहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
= 28 मई को आंधी में टूट गए थे बिजली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिवांर (हमीरपुर)। क्षेत्र के निवादा और लोदीपुर गांवों में बीते 19 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है, जिससे लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार 28 मई को आए तेज आंधी-तूफान में दोनों गांवों में कई बिजली पोल और पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
निवर्तमान ग्राम प्रधान सिद्धगोपाल अनुरागी समेत शिवभूषण, रामनाथ, कमल सिंह, आशुतोष, बच्चू, ठाकुरदीन, छोटेलाल और कामता ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद विभाग बिजली आपूर्ति बहाल कराने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उनका कहना है कि भीषण गर्मी में बिना बिजली के जीवन कठिन हो गया है, वहीं पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कर पेयजल संकट दूर कराने की मांग की है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त लाइन और पोलों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है तथा जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।