{"_id":"6a29b1691c15ccd633067055","slug":"encroachments-removed-from-kotbazar-lanes-widened-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141204-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कोटबाजार से हटाया अतिक्रमण, गलियां हुईं चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कोटबाजार से हटाया अतिक्रमण, गलियां हुईं चौड़ी
विज्ञापन
फोटो 10 एचएएमपी 28- राठ के कोटबाजार में सड़क पर लगी सब्जी की दुकानें हटाते नगर पालिका कर्मी। संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राठ। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के सख्त निर्देश पर बुधवार से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। पहले दिन रानी गेट से अंदर कोट बाजार का अतिक्रमण हटाया गया। अमर उजाला ने अतिक्रमण की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
नगर के मुख्य मार्ग सहित कोटबाजार में फैले अतिक्रमण का समाचार नाै जून के अंक में फुटपाथ पर बाजार, सिकुड़ीं सड़कों पर घुट रही सांस शीर्षक से प्रकाशित हुआ था। जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए सात सदस्यीय टीम गठित कर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार देर शाम तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह, नगर पालिका ईओ राजेश कुमार कोतवाली पुलिस के साथ रानी गेट पहुंचे जहां से अतिक्रमण अभियान की शुरुआत हुई।
सड़क पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। ईओ राजेश कुमार ने कहा कि डीएम की ओर से टीम गठित की गई है। अब लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क व फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्जे व वाहन खड़े किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।