सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Fire breaks out in bullion businessman's house, loss worth Rs 5 lakh

Hamirpur News: सर्राफा व्यवसायी के घर में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in bullion businessman's house, loss worth Rs 5 lakh
फोटो 19 एचएएमपी 41- सर्राफा व्यवसायी के घर लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। नगर के मुख्य बाजार स्थित एक सराफा व्यवसायी के घर में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में करीब पांच लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
Trending Videos


नगर के वार्ड नंबर 25 बाजार निवासी सभासद वैभव सोनी सराफा कारोबार करते हैं। मंगलवार सुबह उनके घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही परिवार के लोग और आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह घर में सो रहे थे। अचानक घर में धुआं भरने लगा। बाहर निकलकर देखा तो घर के अंदर आग लगी हुई थी। सबसे पहले उन्होंने अपने पिता आनंद सोनी, माता ममता सोनी, भाई गौरव सोनी, भाभी और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और पानी की बौछारें डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा काफी सामान जल चुका था।घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी करनवीर और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

फोटो 19 एचएएमपी 41- सर्राफा व्यवसायी के घर लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।   संवाद

फोटो 19 एचएएमपी 41- सर्राफा व्यवसायी के घर लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed