सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   History-sheeter shot the Pradhan's nephew

Hamirpur News: हिस्ट्रीशीटर ने प्रधान के भतीजे को मारी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter shot the Pradhan's nephew
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। मेले में हुए विवाद के बाद सोमवार रात हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने प्रधान के भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने हिस्ट्रीशीटर सहित दो को पकड़ लिया और पीट कर घायल कर दिया। तीनों घायलों को झांसी रेफर किया गया है।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के परा गांव निवासी मुन्नीलाल ने बताया कि उनके भाई गांव के प्रधान हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को गांव में तीन दिवसीय मेला व रामलीला का आयोजन चल रहा है। शाम करीब पांच बजे महोबा जिले के खरेला थाने के बल्लांय निवासी दिलीप ने शराब के नशे में गांव के महेंद्र से बहस की। रात 8.15 बजे दिलीप अपने भाई प्रदीप, श्रीकांत व चरखारी थाने के अनघौरा गांव निवासी बृजकिशोर के साथ महेंद्र के घर पहुंचा और गालियां देने लगे। आवास सुनकर उनका बेटा पृथ्वीराज (40) बाहर निकला व गालियां देने से मना किया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गोली उनके बेटे के दाहिने पैर की जांघ में जा धंसी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने बृजकिशोर (28) व प्रदीप (28) को पकड़ लिया गया और पीट दिया। इसमें दोनों घायल हो गए हैं।
उनके अन्य साथी मौके से भाग निकले। बताया कि प्रदीप के पास से तमंचा मिला है इसमें खोखा कारतूस फंसा था। सूचना पर सीओ राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल राकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। तीनों घायलों को मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर किया है।
कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि घायल पृथ्वीराज के पिता मुन्नीलाल के शिकायती पत्र पर दिलीप, प्रदीप, श्रीकांत व बृजकिशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बताया कि फायरिंग का आरोपी प्रदीप हिस्ट्रीशीटर है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed